DNN आनी (चमन)
कॉलेज में इस सत्र के शुरू होते ही कॉलेज में प्राध्यापकों के पद खाली पड़े है जिससे आम छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को इस मुद्दे से अवगत करवाया गया है परंतु सिवाय आश्वासन के इस मुद्दे का कोई समाधान नहीं किया गया। अंतिम सेमेस्टर के छात्रों ने आगे पोस्ट ग्रेजुएट का एंट्रेस देना है अगर उन छात्रों को पांचवे और छठे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित न हुआ तो उन छात्रों का पूरा एक साल बर्बाद हो जाएगा।
दूसरा मुद्दा था एम आई रूम में डॉक्टर की सुविधा दी जाए क्योंकि महाविद्यालय में आठ से नौ सौ छात्र पड़ता है सर्दी का मौसम है अगर कोई भी छात्र बीमार होता है तो उसको उपचार के लिए 6 किलोमीटर दूर आनी लाना पड़ता है और आजकल एम्बुलेंस का नम्बर बिजी आता है तो अगर प्राथमिक उपचार की सुविधा एमआई रूम में हो इन दिक्कतों से निजात पाया जा सकता है इसलिए कॉलेज के एमआई रूम में डॉक्टर की सुविधा दी जाए। इकाई मांग करती है कि आने वाले पांच या छः दिनों में इन समस्याओं का समाधान न किया गया तो एसएफआई तमाम छात्रों। को लामबद्ध करते हुए उग्र आंदोलन के अंदर जाएगी जिसका जिम्मेवार प्रशासन और प्रदेश सरकार होगी।















