SOLAN पढ़ने जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ FIR

Crime Solan

DNN सोलन (श्वेता)
सोलन शहर में ट्यूशन जा रही दो छात्राओं के साथ एक युवक द्वारा दुर्व्यवहार व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई है शहर के वार्ड नंबर 12 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी दोनों बेटियां पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक लड़के ने उसकी बेटियों का रास्ता रोककर उनसे से दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

News Archives

Latest News