ARMY CAPTAIN ने किया शारीरिक शोषण, शादी से मुकरा FIR

Crime Hamirpur

DNN हमीरपुर

हमीरपुर में एक युवती द्वारा एक सेना के कैप्टन पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है, कि शादी का झांसा देकर एक सेना का कैप्टन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में शादी से मुकर गया। इसके बाद अब युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। युवती ने शिकायत में कहा है कि वर्तमान में आरोपी कैप्टन राजस्थान में तैनात है। शिकायत के आधार पर पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। एसपी रमण कुमार मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News