SOLAN मे चरस के साथ 1 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सोलन सदर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में बीती रात लगाए गए नाके के दौरान 51 वर्षीय सिरमौर निवासी एक व्यक्ति से 345 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम ने कोठो गांव के समीप नाका लगाया हुआ था कि तभी एक व्यक्ति ओच्छघाट की ओर से पैदल आ रहा था। पुलिस ने इसे रोक कर इसकी तलाशी ली गई। तालाशी के दौरान ने उसके पास से 345 ग्राम चरस बरामद हुई। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जिला सिरमौर के गांव मेला कुनैन का रहने वाला है ओर सोलन मे मजदूरी का कार्य करता है। आज आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

News Archives

Latest News