DNN चंबा
चंबा पुलिस की एसआइयू द्वारा एक व्यक्ति को 970 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। एसआइयू ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर उदयपुर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान हरीश पैदल आ रहा था। सामने पुलिस देखने पर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। एसआइयू ने उसे शक के आधार पर दबोचा और उसकी तलाशी ली। उससे 970 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
















