9 साल बाद NDPS एक्ट की भगौड़ा महिला हुई गिरफ्तार

Crime Sirmaur

DNN नाहन

सिरमौर पुलिस के पीओ सेल को 9 साल बाद भगोड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला अपराधी निर्मला पत्नी विजय निवासी गुगाहेड़ी, लखनमाजरा, रोहतक (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को महिला के पति विजय की भी तलाश है। जानकारी के अनुसार साल 2009 में निर्मला औऱ उसके पति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज हुआ था। अदालत से महिला और उसके पति को उद्घोषित अपराधी करार दिए जाने का बाद पुलिस को दोनों की तलाश थी। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद हरियाणा में दबिश देकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पीओ सेल नाहन की टीम में कांस्टेबल आशा और कुसुम भी शामिल रहीं।
मामले की पुष्टि एसपी रोहित मालपानी ने की है।

News Archives

Latest News