9, 10 व 11 नवम्बर को इन जगहों पर रहेगी बिजली बंद

Kangra Politics

DNN धर्मशाला

7 नवम्बर। विद्युत उपमंडल-दो, धर्मशाला के सहायक कार्यकारी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. दाड़ी फीडर में विद्युत लाईनों की मरम्मत व आवश्यक रखरखाव के कारण इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों दाड़ी, आईटीआई, लोअर एवं अप्पर बड़ोल, हब्बर, रेनबो, भटेड़, पासू, मनेड़, कनेड, सुक्कड़ तथा साथ लगते क्षेत्रों में दिनांक 9 नवम्बर, 2020 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि 10 नवम्बर को मंदल फीडर के तहत प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक मंदल, मसरेहड़, भडवाल, त्रैम्बलू, हरनेड, घियाणा खुर्द, ढगवार, खतरेड़, मनेड, अप्पर बगली, कोहाला तथा मटौर में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 11 नवम्बर को बगली फीडर के तहत बगली, चैतडू, बनवाला, मस्तपुर, पुराना मटौर, घणा, अनसोली, पटोला, कंदरेड, इच्छी सराह, मनेड, अप्पर व लोअर सकोह, पुलिस लाईन सकोह व आस पास के क्षेत्रों में प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News