9 व 22 फरवरी को ड्राइविंग टेस्ट

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

02 फरवरी। वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 9 व 22 फरवरी, 2023 को रिवालसर रोड, गड्डल (रत्ती पुल के नजदीक) पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 3 फरवरी तथा 22 फरवरी को होने वाले टेस्ट के लिए 16 फरवरी को  प्रातः 10 बजे से परिवहन डाॅट जीओवी डाॅट आईएन के माध्यम से स्लाॅट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

News Archives

Latest News