9 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित

Kasauli Others Solan

DNN परवाणू
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 अप्रैल, 2021 को 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र गांधीग्राम में आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता गौरव अधीर ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत इस विद्युत उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों बोहली, गांधीग्राम, कथार, कुम्हारहट्टी, हिम्मतपुर, खील, परगयानी, उदेपुर, डगशाई, अन्हेच, सुल्तानपुर, रामपुर, भोजनगर, नारायणी, गडयार, काबा तथा आसपास के क्षेत्रों में 09 अप्रैल 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति या अन्य कारणों के दृष्टिगत  शटडाउन की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने इस दौरान लोगांे से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News