9 अक्तूबर को निकाले जायेंगे नगर पंचायत के आरक्षण के लॉटरी ड्रॉ- DC

Kangra Others

DNN धर्मशाला

06 अक्तूबर। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि नगर पंचायत शाहपुर के सदस्यों की सीटों के आरक्षण के लिए लॉटरी ड्रॉ 09 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 10 बजे उनके कार्यालय में आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम 2015 के नियम-10 तहत तथा शहरी विकास विभाग के विशुद्धीकरण के उपरांत इस सम्बन्ध में नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह नोटिस इस कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर और साथ ही उपमण्डलाधिकारी (नागरिक), शाहपुर के कार्यालय सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 09 अक्तूबर को नगर पंचायत क्षेत्र के तीन प्रमुख व्यक्तियों और राज्य सरकार के तीन राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में ड्रॉ निकाले जाएंगे।

News Archives

Latest News