DNN कुल्लू
6 अगस्त। 8वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त रविवार को प्रातः 10 बजे राजकीय आईटीआई परिसर स्थित बुनकर सेवा केन्द्र शमशी में मनाया जा रहा है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। बुनकर सेवा केन्द्र कुल्लू द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में जिला के बुनकरों को आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बुनकर सेवा केन्द्र के उपनिदेशक अनिल साहू ने कहा कि दिवस का उद्देश्य हथकरघा बुनकरों को सम्मानित करना थिा बुनकर उद्योग को प्रोत्साहन प्रदान करना है। समारोह में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक प्यारे लाल झोलटा को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है।















