8 जुलाई को सकोह वाहिनी में किया जाएगा फायरिंग अभ्यास

Himachal News Others
DNNN धर्मशाला
7 जुलाई। सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने जानकारी दी कि द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह की बट्ट रेंज के अंतर्गत 24 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा 8 जुलाई 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने वार्ड नंबर 9 सकोह सहित ग्राम पंचायत चैतड़ू, सराह तथा सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि किसी प्राकार की अप्रिय घटना से बचने के लिये इस दौरान फायरिंग रेंज में जाने और अपने मवेशियों को भेजने से परहेज करें।

News Archives

Latest News