DNN सोलन
रविवार को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन के चुनाव उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में चुनाव परिवेक्षक भरत शर्मा (पशुपालन विभाग), सह परिवेक्षक नारायण हिमराल (जल शक्ति विभाग) व प्रदीप ठाकुर, राज्य अध्यक्ष एनपीएससीए की अध्यक्षता में सर्वसम्मती से सम्पन्न हुए, जिसमें 13 खंडों के प्रदान/महसचिव/ डेलीगेट्स व विभागिय संगठन के डेलीगेट्स व विभिन्न विभागो के कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति रहे । इसमें मनदीप ठाकुरमन(राजस्व विभाग) को जिला अध्यक्ष, देशराज ठाकुर (तकनीकी शिक्षा विभाग) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरचरण सिंह (जल शक्ति विभाग) को महासचिव व मोहन राठौर (पशुपालन विभाग) को कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए। इसके आलावा अध्यक्ष मनदीप ठाकुर और नई कार्यकारिणी द्वारा पवन मारवाह (जल शक्ति विभाग) को मुख्य सलाहकार, वंदना शर्मा (बाल विकास विभाग) को महिला उप प्रधान, खेम चंद (शिक्षा विभाग), ईश्वर (स्वास्थ्य विभाग), चेत राम पाल (भू-व्यवस्था) को उप प्रधान व पंकज (कोषागार विभाग) को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया I अध्यक्ष मनदीप ठाकुर व महासचिव हरचरण सिंह ने कहा है कि पहली बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप करने के उपरान्त कार्यकारणी का विस्तार किया जायगा और सभी खंडो के विभागों के कर्मचारियों को विशेष स्थान कार्यकारणी में दिया जाएगा। उन्होनें हाऊस में उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि जो विश्वास कर्मचारियों ने उन पर जताया है वह पूरी कोशिश करेगें कि वह कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतर कर कर्मचारियों की सभी समस्या का समाधान कर सके।