75वें हिमाचल दिवस पर नाहन में ऊर्जा मंत्री ने ध्वजा रोहण कर ली परेड की सलामी

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

15 अप्रैल। 75वें हिमाचल दिवस पर नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि बहुउददेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ध्वजा रोहण कर परेड़ की सलामी ली। ऐतिहासिक चौगान मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। इस मौके पर परेड कमांडर एसआई मनोज शर्मा की अगुवाई में परेड का नेतृत्व किया। जिला पुलिस पुरूष व महिला की टुकड़ी, पुरूष होम गार्ड की टुकडी, होम गार्ड बैंड की टुकड़ी व गृह रक्षक पुरूष एवं महिला की टुकड़ी, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं की टुकडि यों के अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों की टुकड़ी नेे इस परेड में भाग लिया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने जिला वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के उपरांत प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश देश में पहाड़ी राज्य का मॉडल बनकर उभरा हैं। उन्होने इस अवसर पर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा प्रदेश के निर्माण में दिए गए योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने सिरमौर जिला के साथ-साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
इससे पूर्व सुखराम चौधरी ने परमार चौक पर स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पित की और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान माता पदमावती नर्सिग कॉलेज नाहन की छात्राओं द्वारा समूह गान व स्वच्छता पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया। इसके अतिरिक्त राजकीय नर्सिग कॉलेज की छात्राओं ने समूह गान, नेहरू युवा केन्द्र्र नाहन के आशीष द्वारा पहाड़ी गीत तथा आस्था स्पेशल स्कूल नाहन व डाईट नाहन के छात्रों द्वारा नाटी प्रस्तुत की गई।
ऊर्जा मत्री ने जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से 9 लाभार्थियों को स्वर्ण जयन्ती आश्रय योजना के तहत स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।
इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर बडी़ एलईडी में माध्यम से शुभ संदेश प्रसारित किया गया। ऊर्जा मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया और कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

News Archives

Latest News