7 नवम्बर तक करें HPU क्षेत्रीय केन्द्र में प्रवेश के लिए आवेदन

Kangra Others

DNN धर्मशाला

02 नवम्बर। निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, खनियारा, धर्मशाला ने जानकारी दी है कि शिक्षा सत्र 2020-2021 के प्रवेश फार्म जमा करवाने की तिथि अब 07 नवम्बर, 2020 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने एमए संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, एम कॉम तथा एमएससी गणित में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में  प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन किया था वे छात्र उपरोक्त दर्शाये गये विषयों में अपना आवेदन 07 नवम्बर, 2020 सायं 5 बजे तक निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र मोहली खनियारा धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने एमबीए तथा एलएलबी(तीन वर्षीय) विषयों में प्रवेश परीक्षा दी थी वे छात्र भी प्रवेश परीक्षा में अर्जित किये गये अंकों की प्रति सहित 07 नवम्बर, 2020 सांय 5 बजे तक फार्म जमा करवा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त एमएससी भू-गर्भ विज्ञान तथा पीजीडीसीए में शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश भी योग्यता के आधार पर ही किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 07 नवम्बर, 2020 सायं पांच बजे तक निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र खनियारा, धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
सभी आवेदनकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त सभी विषयों में आवेदन फार्म के साथ स्नातक विषय की तृतीय वर्ष/छठे समैस्टर की प्रति सीजीपीए सहित लगाना अनिवार्य होगी। अन्यथा फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन विषयों में प्रवेश लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय केन्द्र की वेबसाईट प्रवेश हेतु फार्म डाउन लोड कर सकते है।

News Archives

Latest News