11 दिसंबर। नॉन पैंशनर भूतपूर्व सैनिकों व विधवाओं को नए बुढ़ापा पेंशन के 7 मामलों में आज 75 हजार रुपये की राशि के चैक वितरित किए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग द्वारा चालू तिमाही के दौरान 169 नॉन पैंशनर भूतपूर्व सैनिकों व विधवाओं को बुढ़ापा पेंशन के रूप में 18.60 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिकों को दस हजार रुपये, उनकी विधवाओं को पांच हजार रुपये तथा साधारण नॉन पेंशनरों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये का भुगतान किया जाता है।
डीसी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से कई सुविधाओं एवं लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला के भूतपूर्व सैनिकों को आहवान किया कि वे जिला सैनिक कल्याण विभाग, ऊना में संपर्क करके इन सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं ताकि अधिक से अधिक पात्र भूतपूर्व सैनिक इन सुविधाओं का लाभ ले सकें।
















