7 को सोलन सिरमौर में नहीं होगी बिजली

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मई, 2018 को सोलन तथा सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता केसी रघु ने दी।

उन्होंने कहा कि 07 मई को 132 केवी विद्युत उप केन्द्र सपरून में आवश्यक कार्य एवं रखरखाव के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कथेड़, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कण्डाघाट, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ओच्छघाट, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कसौली, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सराहां (सिरमौर), 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र गांधीग्राम, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र राजगढ़ (सिरमौर), 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र गौड़ा सहित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र चाडऩा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण इन केन्द्रों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में 07 मई, 2018 को दिन में 12.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News