7 को SOLAN के इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मार्च, 2020 को नियमित परीक्षण तथा रखरखाव के दृष्टिगत 132 केवी विद्युत उपकेंद्र सपरून की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र कथेड़, 33केवी विद्युत उपकेंद्र सपरून स्थित बसाल, 33केवी उपकंेद्र कसौली तथा 33 केवी उपकेंद्र गांधीग्राम की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन के एक प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 मार्च, 2020 को सोलन, सपरून, रबौण, देहूंघाट, चंबाघाट, देवठी, बड़ोग, मिनी सचिवालय सोलन, कसौली, गांधीग्राम तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगांे से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News