6044 लोगों ने पूरी की 14 दिन क्वॉरेंटाइन अवधि

Chamba Others
DNN चंबा
उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि अब तक जिले में 6044 लोगों ने 14 दिन की क्वॉरेंटाइन अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल से लेकर अब तक कुल 10571 लोगों ने चंबा जिला की सीमा में प्रवेश किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंबा जिला में 249 व्यक्ति पहुंचे। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा जिला में उपलब्ध क्वॉरेंटाइन सुविधाओं में 3018 बिस्तरों की क्षमता मौजूद है। चंबा जिला में कुल 108 क्वॉरेंटाइन सुविधाएं उपलब्ध हैं जबकि वर्तमान में केवल 17 क्वॉरेंटाइन
सुविधाएं एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि इस समय 170 लोग संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं। जबकि 1797 लोग होम क्वॉरेंटाइन हुए। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी भी बरकरार है ऐसे में लोगों को सभी जरूरी एहतियातों का पालन अवश्य करना चाहिए।

News Archives

Latest News