6 किलो 11 ग्राम चुरा पोस्त बरामद ट्रक चालक गिरफ्तार

Crime Sirmaur
Dnewsnetwork
सिरमौर पुलिस ने 06 किलो 11 ग्राम चुरा पोस्त बरामद किया है। मामला दर्ज करके पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एसआईयू की टीम ने एक सूचना पर शिव कुमार उर्फ शंकर के कब्जे से 06 किलो 11 ग्राम चुरा पोस्त के टुकडों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना काला आम में मामला दर्ज किया है। आरोपी शिव कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति ट्रक चलाने का कार्य करता है।
वहीं एक अन्य मामले में पांवटा पुलिस की विशेष टीम ने दो लोगों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिनका नाम सचिन निवासी पांवटा साहिब जिला सिरमौर व विकास निवासी पांवटा साहिब जिला सिरमौर एक काले रंग की बिना नंबर की स्पलेन्डर पल्स में भारी मात्रा में स्मैक/हैरोइन लेकर बैहराल से धौलाकुंआ आ रहे है। यदि उनको रोक कर इसी समय मोटरसाईकल को चैक किया जाए तो भारी मात्रा में हैरोईन बरामद हो सकती है। जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से 2.72 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News