59 मिन्ट पोर्टल बारे दी जानकारी

Education Kangra
  DNN धर्मशाला 
 सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यमी वर्ग की सुविधाओं व समस्याओं के लिए 59 मिन्ट पोर्टल की जानकारी प्रदान करने हेतू मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा गत दिन लायंस क्लब धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कांगड़ा में कार्यरत बैंकों तथा सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यमियों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक हरविन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत उक्त पोर्टल को कैसे सफल बनाया जाए के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि उद्यमी कैसे इस पोर्टल द्वारा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा उनकी समस्याओं के निवारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
         इस अभियान में जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक विनय कुमार, आरसेटी के निदेशक कमल प्रकाश, एफएलसी के संयोजक आरएस राणा, पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय के ऋण प्रबंधक अरूण धीमान तथा मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के प्रबन्धक राकेश शर्मा ने 59 मिन्ट पोर्टल बारे विस्तृत जानकारी दी। हरविन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यमियों को आने वाली कठिनाईयों का विस्तार पूर्वक अवलोकन किया गया तथा उनके निवारण हेतू उद्यमियों का आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम में हस्तकला से सम्बंधित बैंक ऋण के बारे में भी बताया गया। उन्होंने शिल्पकारों को बताया कि जिन कारीगरों के पास पहचान पत्र नहीं हैं तथा जो इसके अभाव में ऋण प्राप्त नहीं कर सके उन कारीगरों को हस्तशिल्प विभाग कुल्लू द्वारा पहचान पत्र दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कारीगर पहचान पत्र के लिए निदेशक हस्तशिल्प विभाग कुल्लू से सम्पर्क करें। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान का आयोजन हर सप्ताह मंगलवार व शुक्रवार को किया जाना निश्चित है।

News Archives

Latest News