50वीं पुलिस SPORTS मीट के लिए धर्मशाला तैयार

Kangra Sports
DNN धर्मशाला
प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा 10 से 12 नवम्बर तक पुलिस मैदान धर्मशाला में 50वीं पुलिस स्पोर्टस  एवं डयूटी मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, उत्तरी क्षेत्र, धर्मशाला  अतुल फुलझले ने बताया कि इस स्पोर्टस मीट के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूर्ण कर लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ राज्यपाल आचार्य देवव्रत 10 नवम्बर को प्रातः 11 बजे करेंगे जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 12 नवम्बर को सायं 3.30 बजे समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस महानिदेशक सीता राम मरढ़ी तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस प्रतियोगिता के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह होंगी प्रतियोगिताएं
डॉ. फुुलझले ने बताया कि इस स्पोटर््स मीट में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, लॉन टेनिस तथा बैडमिंटन की स्पर्धाएं आयोजित करवाई जाएंगी। जिसमें प्रदेश पुलिस की उत्तरी रेंज, मध्य रेंज, दक्षिण रेंज तथा सैन्ट्रल यूनिट की टीमें भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की ऋंखला में 10 तथा 11 नवम्बर को सायं 6 बजे राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के त्रिर्गत सभागार में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।

News Archives

Latest News