500 टीमें बिलासपुर की 4 लाख 13 हजार 311 की आबादी को करेंगी कवर

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

9 दिसम्बर-मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि हिम सुरक्षा अभियान पूरे जिला में 25 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उदेश्य कोविड-19 के रोगियों की बढती हुई संख्या को देखते हुए अधिक से अधिक स्क्रीनिग करना है ताकि कोविड-19 के मरीजों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि सुविधा के लिए निकट  स्वास्थय केन्द्र में कोविड-19 निरीक्षण का भी प्रावधान किया गया है ताकि इस  महामारी को जल्दी से जल्दी नियन्त्रण में लाया जा सके और संक्रमण को रोका जा सके।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में विशेष कर कमजोर वर्गों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। हिम सुरक्षा अभियान के अन्र्तगत कोरोना, टी.बी., कुष्ठ रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि हिम सुरक्षा अभियान के तहत जिला में इस अभियान हेतु लगभग 500 टीमें गठित की गई हैं जो कि जिला की 4 लाख 13 हजार 311 की आबादी को कवर करेंगी। उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 23 हजार 30 लोगों (लगभग 29.77 प्रतिशत) की स्क्रीनिंग मौखिक संवाद द्वारा की जा चुकी है।

 

उन्होंने बताया कि जिला में इस अभियान के अन्र्तगत 6 स्वास्थ्य सस्थानों क्षेत्रिय चिकित्सालय बिलासपुर, जनपद चिकित्सालय मारकण्ड, बरठी,ं घवांहडल, घुमारवीं, सामुदायिक स्वास्थ्य झण्डुता में कफ कार्नर कार्य कर रहेे है। उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, आंगनवाडी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कोरोना, टी.बी. कुष्ठ रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे रोगों से ग्रस्त लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है  तथा  इसके बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है । इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। तथा इस अभियान की सुपरविजन भी विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है । उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को इन बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। तथा प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है।  सांस की समस्या वाले व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट भी सम्बन्धित स्वास्थ्य संस्थान में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से इस अभियान को सफल बनाएं। ताकि कोरोना, टी.बी. कुष्ठ रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे रोगों पर नियंत्रण किया जा सके।

News Archives

Latest News