50 प्रात्र लाभार्थियों को बांटे निशुल्क गैस कुनैक्शन- राजेंद्र गर्ग

Bilaspur Politics
DNN बिलासपुर
17 दिसम्बर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता  मामलों के मंत्री राजेंद्र गर्ग ने गुरुवार को घुमारवीं के लोक निर्माण विश्राम गृह में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 50 प्रात्र लाभार्थियों को निशुल्क गैस कुनैक्शन वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को धुएं से होने वाले रोगों से बचाने के लिए आजादी के बाद की सबसे बड़ी योजना उज्जवला योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को निशुल्क गैस सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इसी तर्ज पर शेष बचे हुए परिवारों को गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कुनैक्शन वितरित किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि अभी तक घुमारवीं में गृहणी सुविधा योजना के तहत 355 0 कुनैक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार विकास कार्यों को लेकर लगातार गतिशील है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश के हर गांव और घर की चिंता है प्रदेश के हर गांव शहर में पेयजल, सड़क ,शिक्षा ,स्वास्थ्य तथा बिजली इत्यादि सभी मूलभूत सुविधाएं घर द्वार पर पहुंचाई जा रही है।  उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों  में जनता को अपनी समस्याएं के समाधान के लिए सरकार के पीछे भागना पड़ता था , लेकिन अब बदलाव आया है, यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है, तो विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान करने के लिए उनके घर द्वार पर पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही 1100 नंबर पर डायल करके अपनी समस्या को दर्ज करवा सकता है, उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि 1100 नंबर पर वास्तविक समस्याओं को दर्ज करवाएं और योजना का लाभ उठाएं ।
  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत किसानों को 6 हजार रूपए वार्षिक प्रदान किए जा रहे है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर सिविल सप्लाई विभाग के निरीक्षक विनोद कपिल व  संजीत धीमान उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News