DNN सोलन (श्वेता)
सोलन की महिलाओं ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश व जिला सोलन का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली महिलाएं अब इटली जाएंगी। 50 प्लस हाकी टीम की मैनेजर शीला कौशल ने यह जानकारी दी। टीम के सोलन पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पत्रकार वार्ता के दौरान टीम की खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता के अनुभवों को सांझा किया। वहीं पत्रकारों से बातचीत में शीला कौशल ने कहा कि महिलाओं ने इस उम्र में यह मुकाम हासिल करके यह साबित कर दिया है कि किसी भी लक्ष्य का प्राप्त करने के लिए इरादे बुलंद चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की महिलाओं को अब इटली में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश सरकार को मदद करनी चाहिए और युवाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि देहरादून में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में हिमाचल की 50 प्लस महिला टीम ने उत्तराखंड को 2-0 पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। हाकी टीम को इस कामयाबी के बाद अब इटली में आगामी समय में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। वहीं 30 प्लस में भी हाकी महिलाओं टीम ने सिल्वर मेडल जितने में कामयाब रही है।















