5 को लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया

Crime Himachal News Others Shimla

DNN शिमला 

10 अप्रैल :  पंजाब के पूर्व मंत्री का बेटा हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के साथ  गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने कुल पांच लोगों को एक होटल से रेड मारकर गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। फिलहाल, सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा प्रकाश सिंह अपने चार साथियों के साथ शिमला के ओल्ड बस स्टेंड के पास एक निजी होटल में रुके हुए थे। यहां पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल पर रेड डाली।

इस दौरान शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के साथ होटल से चिट्टे के युवती समेत 5 को लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह युवती अवनी, अजय कुमार , शुभम कौशल , बलबिंदर  के रूप में पहचान  हुई है। आरोपी प्रकाश सिंह के पास 42.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।

News Archives