5 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 4 से हटाई पाबंदियां

Hamirpur Others
DNN हमीरपुर
06 अक्तूबर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला की 4 ग्राम पंचायतों के 5 वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जबकि, पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए चार अन्य ग्राम पंचायतों के चार वार्डों में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधीश कार्यालय की ओर से अलग-अलग आदेश जारी कर दिए गए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
पहले आदेश के अनुसार भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत कक्कड़ के वार्ड नंबर 3 गांव तियुंगली में परषोतम लाल के घर से जगदीश चंद के घर तक और ग्राम पंचायत मुंडखर गैंदा के वार्ड नंबर 4 गांव मुंडखर गैंदा में पुल के पास बुद्धि सिंह का नया घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटला चिल्लियां के वार्ड नंबर 3 गांव मतियाल में राजकुमार की दुकान के आस-पास का क्षेत्र और हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड नंबर 4 गांव छत्रैल-1 में सिर्फ शुभम कुमार का घर, वार्ड नंबर 5 गांव छत्रैल-2 में सिर्फ जगदीश चंद का घर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
जिलाधीश कार्यालय की ओर से जारी दूसरे आदेश के अनुसार भोरंज की ग्राम पंचायत कैहरवीं के वार्ड नंबर 3 गांव कैहरवीं, ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासां के वार्ड नंबर 1 गांव सुंगरवाड़, नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत बेला के वार्ड नंबर 5 गांव बेला और हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कक्कड़ के वार्ड नंबर 1 गांव तरोटा में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने के कारण इन सभी क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां हटा ली गई हैं।

 

News Archives

Latest News