5 नवम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं नगर निगम को वार्डों में विभाजित करने का प्रस्ताव पर आपत्ति व सुझाव: DC

Kasauli Others

DNN धर्मशाला

2  नवम्बर। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने आज यहां जानकारी दी कि नगर निगम को वार्डों में विभाजित करने और प्रत्येक वार्ड की सीमा को परिभाषित करने के प्रस्तावों के प्रकाशन की सूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान में नगर निगम को वार्डों में विभाजित करने का प्रस्ताव 05 नवम्बर, 2020 तक कार्यालय समय के दौरान उनके कार्यालय और नगर निगम के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध होगा। इस प्रस्ताव के संबंध में आपत्ति या सुझाव 5 नवम्बर, 2020 तक भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त होने वाले आपत्ति या सुझाव, यदि कोई हो, को अंतिम रूप देने से पहले विचार किया जाएगा।

News Archives

Latest News