DNN ऊना
3 जून। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए संस्थागत सफाई अभियान माननीय न्यायमूर्ति एवं कार्यकारी अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री त्रिलोक सिंह चौहान जी के आदेशानुसार ग्राम पंचायतों, महिला मण्डल, युवक मण्डल, आंगनबाड़ी कार्याकर्ता, स्वयं सहायता समूहों, एन.जी.ओ. को साथ में लेकर यह कार्यक्रम 1 से 5 जून तक पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है। जिले के सभी ब्लाक, सी.डी.पी.ओ. आफिस एवं जिला युवा कार्यलय के माध्यम से ग्राम पंचायतो, आंगनबाड़ी कार्यकताओं, युवा मण्डल के लोगों को वर्चुअल माध्यम से जागरूक किया
जा रहा है। यह जानकारी देते हूए अतिरिक्त मुख्य न्याय दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उना श्रीमती अनिता शर्मा ने बताया कि 5 जून को जागरूकता अभियान को पूरे हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों को इस अभियान के द्रारा वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा और गांव प्रार्कतिक प्याउ स्थलो, पंचायत घरो, गावं की गलियां एवं नालियां, धार्मिक स्थलों, खेल के मैदानों को स्वच्छ बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी प्रतिबदृता के प्रति जागरूक किया जाएगा।