DNN कंडाघाट (लवली)
7 अप्रैल से कंडाघाट में आयोजित होने वाले आर्य समाज वार्षिक उत्सव को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। यह जानकारी आर्य समाज के प्रधान मनीष सूद व मंत्री पुनीत कपूर ने दी। इन्होंने बताया कि यह उत्सव 3 दिनों तक चलेगा। इस दौरान शहर में शोभा यात्रा, प्रभात फेरी, यज्ञ, भजन, उपदेश एवं स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम पेश करेंगे।
साथ ही इस कार्यक्रम में भव्य वेद कथा, पंडित जगदीश चंद्र वसु हरियाणा वाले, आचार्य जयवीर वेदिक पंचकुला वाले, भक्ति संगीत के कार्यक्रम में पंडित रामनिवास पानीपत वाले, दिनेश पथिक, सजय आर्य, पंडित खुशीराम अपने मुखारविंद से वेदामृत वर्षा करेंगे।















