DNN सोलन
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को अवैध शराब ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 48 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। इनके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी और इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को बोरा उठाकर जाते हुए देखा। शक होने पर उसे रोककर बोरे को चैक किया गया तो इसके अंदर 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुरेश कुमार बताया पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वही एक अन्य मामले में पुलिस ने एक अन्य मामले में दोहरी दीवाल पर एक व्यक्ति को अवैध तौर पर शराब ले जाने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय ठाकुर के तौर पर हुई है। इसके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।















