470 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

Chamba Crime

DNN चंबा

पुलिस ने डलहौजी में एक व्यक्ति को चरस के साथ पुलिस पकड़ा हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस आरोपी की पहचान जुमात अली निवासी चंबा के तौर पर हुई है। पुलिस दल ने चंबा-पठानकोट एनएच पर पुलिस चौकी बनीखेत के समीप नाका लगाया इस दौरान चंबा से अमृतसर रूट पर जा रही परिवहन निगम बस की जांच की गई, जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से 470 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News