400 साल पुराने नाहन में चल रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, इस बार रैंकिंग में अव्वल रहने का प्रयास

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

19 मार्च । 1621 में बसे करीब 400 साल पुराने ऐतिहासिक शहर नाहन में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है, जिसके तहत यहां की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुधारने के प्रयास किए जा रहे है, ताकि इस बार न केवल हिमाचल बल्कि देश भर में अव्वल स्थान पाया जा सके।
दरअसल हर साल राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत देश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण चलाया जाता है। इस बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नाहन नगर परिषद हिमाचल के स्तर नगर परिषदों की श्रेणी में अव्वल रही थी। जबकि शहर ने देश की 4242 शहरी निकायों में 147वां रैंक हासिल किया था। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 2020 की तुलना में नाहन शहर स्वच्छता क्षेत्र में देश भर में 20 अंक नीचे लुढ़का था, लेकिन प्रदेश में अव्वल रहने में कामयाब हुआ था। लिहाजा बार रैंकिंग में ओर अधिक सुधार कर अव्वल रहने का प्रयास नगर परिषद नाहन कर रही है।नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 मार्च से 31 मार्च तक देश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। इस सर्वेक्षण के तहत केंद्र से एक टीम शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए गए कदमों का जायजा लेने आती है। सर्वे के दौरान टीम गार्बेज कलेक्शन, डंपिंग साइट इत्यादि का जायजा लेने के बाद पॉइंट्स देती है। टीम शहरवासियों से भी फीडबेक लेगी। उन्होंने शहरवासियों से इस दिशा में नगर परिषद को सहयोग देने की अपील की। संजय तोमर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन बता दें कि नाहन शहर को पहले ही डस्टबीन मुक्त किया जा चुका है। यहां डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन का कार्य जारी है।।इसके अलावा कूड़े का सही तरीके से निष्पादन, ठोस और तरल कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति जैसे कई अहम मापदंडों पर नगर परिषद ने बेहतर प्रयास किए है। यहां घर-घर से वाहन कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए हैं। अहम बात यह भी है कि नगर परिषद के वाहनों में लगे लाउडस्पीकर से रोजाना शहरवासियों को स्वच्छता पर जागरूक भी किया जा रहा है। ऐसे में नगर परिषद इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में ओर बेहतर परिणाम की उम्मीद जता रही है।

News Archives

Latest News