40 हजार लेकर टिप्पर छोड़ गायब हुए चालक अब हुई FIR

Crime Solan

DNN कंडाघाट

2 टिप्पर चालकों के खिलाफ पुलिस ने मालिक के साथ गबन करने पर मामला दर्ज किया है। जिला की कंडाघाट पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में रविंद्र कुमार ने बताया कि इसने अपनी माता के नाम टिप्पर खरीदा है जिसमें इसने विक्की को बतौर चालक रखा है। इसने एक अन्य टिप्पर ठेके पर लिया है जिसमें काली नामक व्यक्ति चालक है। 12 अप्रैल को दोनों टिप्परों के चालक चंडी मंदिर से रेता भरकर शाम के समय चले थे। सोलन में काली चालक को कपिल नामक व्यक्ति ने 40 हजार रुपए दिए जो चालक काली ने शिमला में इसे देने थे। दोनों टिप्पर चालक सोलन से करीब 11:30 बजे रात शिमला के लिए निकले। टिप्पर में भरे रेता को शिमला में जहां पहुंचाना था इसे उस व्यक्ति ने फोन बताया कि रेता अभी तक नहीं पहुंचा है। इसके बाद इसने चालकों को फोन किए, लेकिन दोनों चालकों के फोन बंद थे। कुछ समय बाद फिर इसे रेता वाले व्यक्ति का फोन आया कि रेता नहीं पहुंचा है। तो इसने टिप्परों की तलाश शुरू की। टिप्परों की तलाश में जब यह क्यारी मोड़ कंडाघाट पहुंचे तो टिप्पर वहां खड़े पाए गए तथा दोनों चालक वहां से गायब थे। गाड़ी को चैक करने पर गाड़ी के अंदर गाड़ी के कागजात भी गायब थे तथा दोनों गाडिय़ों में तेल की टंकियों से तेल गायब था। रविंद्र कुमार के मुताबिक दोनों टिप्पर खुले थे तथा चालक 40 हजार रुपए की रकम भी साथ ले गया। शिकायत में कहा गया है कि चालकों ने इसके साथ गबन किया है।

News Archives

Latest News