40 छात्रों ने जीव जंतुओं व विभिन्न प्रजातियों के पौधों की  जानकारी की हासिल

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
9 जून राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक  पाठशाला चम्बा के बाहरवीं कक्षा के जैव विज्ञान के छात्र व विद्यालय के बुरांश इको क्लब के लगभग 40 छात्रों ने 8 जून 2022 को वन्य प्राणी अभ्यारण  स्थल  खज्जियार व काला टॉप में शैक्षिक भ्रमण  किया |
 इस दौरान उन्होंने जीव जंतुओं व पौधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल की |
वन विभाग चम्बा के अधिकारियों के सौजन्य से जिसमें वीरेंदर वर्मा, सुनील व अवतार ने विभिन्न प्रजातियों के  पौधों के स्थानीय  नामों के साथ साथ उनके जैविक नाम व उनकी वास्तविक पहचान करवाई |
 विद्यालय के बुरांश इको क्लब के प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता जैव विज्ञान सुनीता ठाकुर ने बताया कि प्रधानाचार्य  जितेंदर कुमार द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार की सह संयनात्मक गतिविधियों का आयोजन करवाया जाता है।
 उन्होंने बताया कि  इसी कड़ी में बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान वर्धन के लिए ये शैक्षणिक भम्रण करवाया गया। भ्रमण  भावना लॉ, शालिनी, विशाल व धीरज ठाकुर ने भी भाग लिया ।
 सुनीता ठाकुर ने ये भी बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण  का मुख्य  उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान वृद्धि करवाना था। इसके अतिरिक्त वास्तव में प्रकृति के प्रति कृतज्ञ होना,उनमें ऊर्जा सरक्षण जैसे गुणों का विकास करना व जंगल मे लगने वाली आग से होने वाले नुकसान से सचेत करने के साथ ही जीव जंतुओं व पेड़ पौधों की प्रजातीय विविधिता की वास्तविक समझ को सीखना था ।

News Archives

Latest News