4 सितम्बर को निकाला जाएगा नगर निगम के आरक्षण का लॉटरी ड्रॉ: उपायुक्त

Kangra Others

DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो
01 सितम्बर। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि जिला के नगर निगम के सदस्यों की सीटों के आरक्षण के लिए लॉटरी ड्रॉ 4 सितम्बर, 2020 को दोपहर 12.30 बजे उनके कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन नगर निगम, धर्मशाला के सदस्यों की सीटों के आरक्षण के लिए लॉटरी ड्रॉ निकाले जायेंगे।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम 2015 के नियम-10 तहत इस सम्बन्ध में नोटिस जारी कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि यह नोटिस इस कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर और साथ ही नगर निगम के सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि 4 सितम्बर को नगर निगम के तीन प्रमुख व्यक्तियों और राज्य सरकार के तीन राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में ड्रॉ निकाले जाएंगे।

News Archives

Latest News