4 और 5 नवंबर को आयोजित होंगे प्री जनमंच- एसडीएम

Chamba Others
DNN चंबा ब्यूरो
3 नवंबर। आगामी 8 नवंबर को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सुनारा के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर कुंडी में आयोजित होने वाले 21वें जनमंच कार्यक्रम से पहले प्री जनमंच आयोजित होंगे। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां बताया कि प्री  जनमंच कार्यक्रम 4 और 5 नवंबर को गैहरा और कुंडी में आयोजित किए जाएंगे।
4 नवंबर को गैहरा, लेच और ब्रेही पंचायतों के लिए प्री जनमंच कार्यक्रम वन विश्राम गृह गैहरा में होगा जबकि सुनारा, लोथल, राड़ी  और गुराड़  ग्राम पंचायतों के लिए प्री जनमंच कार्यक्रम 5 नवंबर को लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर कुंडी  में आयोजित किया जाएगा।
इन प्री जनमंच कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि मौके पर प्रस्तुत की गई जन शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान किया जा सके।

News Archives

Latest News