4 किलो 572 ग्राम गांजा सहित दो पर्यटक ARREST, POLICE को मिली बड़ी कामयाबी

Crime Himachal News Kullu

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)

मनाली पुलिस ने 4.572 किलो ग्राम गांजा सहित दो आंध्र प्रदेश के सैलानियों को गिरफ्तार किया है। यह सैलानी मनाली में उक्त खेप को बेचने के लिए आए थे । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी किसी होटल करोबारी से इस संबंध में डील हो रही थी कि इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली और पुलिस की टीम ने उक्त शातिरों को गांजे की खेप संग धर दबोचा। एसपी कुल्लू गौरव सिंह का कहना है कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति आंध्र प्रदेश के रहने वाले है। व्यक्तियों की पहचान करीचरला थरुण व कोंडेवेली धारनी साईराज आंध्रप्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों सैलानियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि उक्त सैलानी पिछले कुछ दिनों से मनाली में घूम रहे थे और गांजा को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। उन्होंने बताया कि यह गांजे की खेप किसे दी जानी थी और कहां पर इसकी डील होनी थी जल्द ही पुलिस वह भी पता लगा लेगी।

News Archives

Latest News