38 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा, सास गिरफ्तार

Crime Himachal News Kangra Others

DNN कांगड़ा

16 अक्तूबर। जिला कांगड़ा के शाहपुर में एक 38 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मृतक की सास को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 हाड़ा का है। यहां एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात उषा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार ने अपने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उषा की सास उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सास रोशनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उषा के दो लड़के हैं। पति मजदूरी करता है।
थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की सास को आज अदालत में पेश किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

News Archives

Latest News