331 ग्राम चरस के साथ दिल्ली के 3 युवक गिरफ्तार

Crime Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

12 अक्तूबर। जिला कुल्लू के हाथी थान में पुलिस की विशेष टीम ने नाके के दौरान तीन युवकों से 331 ग्राम चरस बरामद की है। तीनों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम भुंतर क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि, एक गाड़ी नंबर DL8CBA-3152 मणिकर्ण से भुंतर की ओर को आ रही है जिसमें चरस होने का अंदेशा ह। जिस पर पुलिस टीम ने हाथीथान मे नाकाबंदी के दौरान उक्त गाड़ी को इंटरसेप्ट किया और गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से 331 ग्राम चरस बरामद हुई। गाड़ी में तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। पुलिस ने तीनो को बाद पूछताछ गिरफ्तार कर लिया गया है तथा गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि उच्च चरस की खेप कहां से खरीदी गई है और आगे किसको बेची जानी थी। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान दिसंत गाबा निवासी – ऋषि नगर, संकुर् बस्ती, नॉर्थ वेस्ट, दिल्ली, कमल जीत सिंह पता- उपरोक्त और मनीष बत्रानिवासी- महिंद्रा पार्क, रानी बाग, दिल्ली के रूप में हुई है।

News Archives

Latest News