DNN आनी
आनी नाबार्ड द्वारा आयोजित स्वंय सहायता समूहों से जूडी ग्रामीण महिलाओं को एक दिवसीय कार्यशाला में सरकारी सहायता के बारे मेंं विस्तृत जानकरी दी गई। देवभूमि विकास परिषद कुल्लू के सचिव परसराम चौहान ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में जिला विकास प्रबन्धक उर्मिलता ठाकुर शामिल हुई। स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को पंजाब नैशनल बैंक के प्रबन्धक विकास ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब नैशनल बैंक से गांव की हर महिला जो स्वंय सहातया समूह से जुडी हो उन सबको नियमानुसार ऋण दिया जाता है सरकार ने गांव की आम जनता को सुविधा एंव ऋण आदि सहातया प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भं की है। स्वंय सहायता समूह अपना रोजगार एंव प्रशिक्षण आदि के लिए सहायता ले सकती है। इस शिविर में सत्यपालसिहं, राजेश रैना, प्रकाशचन्द, रविन्द्र कुमार, वर्षा ठाकुर , मनीषा शर्मा, अन्जना देवी, मीरादेवी, सहित नित्थर एंव खणाग जोन की स्वंय सहयाता समूह की सदस्य उपस्थित रहे।














