DNN चंबा
16 दिसंबर। सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त कार्यालय में अग्निशमन यंत्रों को खरीदने और पहले से स्थापित यंत्रों की रिफिलिंग करने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उपायुक्त कार्यालय में फोटोस्टेट कार्य को ठेके पर दिया जाएगा। उक्त कार्यों से संबंधित इच्छुक निविदाकर्ता 31 दिसंबर तक निविदा को बंद लिफाफे में किसी भी कार्यालय दिवस में जमा करवा सकते हैं। निविदा प्रपत्र जिला प्रशासन की वेबसाइट hpchamba.nic.in पर उपलब्ध है ।















