DNN कुल्लू
19 अगस्त। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू ने सूचित किया है कि जिला लाहौल स्पीति के अंतर्गत उदयपुर उपमंडल में 20 अगस्त, 2021 को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट तथा वाहनों के निरीक्षण किन्ही प्रशासनिक कारणों से रदद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब उदयपुर में ड्राईविंग टेस्ट तथा वाहनों के निरीक्षण के लिए नई तिथि आगामी 31 अगस्त निर्धारित की गई है। 














