सोलन में 31 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan


DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 31 मई, 2023 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 31 मई, 2023 को प्रातः 10.00 से सांय 03.00 बजे तक ज़िला कारागार, सब्जी मण्डी, पुलिस लाईन एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों  के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News