DNN धर्मपुर
जिला की धर्मपुर पुलिस ने एक सेंटरों कार से भारी मात्रा में हैरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हैरोइन की तस्करी के आरोप में सेंटरों कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम थड़े का ठाकुरद्वारा के समीप मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने संदेश के आधार पर एक सेंटरों कार को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली। कार की बारीकी से जांच पड़ताल करने पर पुलिस ने उसके अंदर से 30.26 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पूछताछ में कार में सवार लोगों ने अपनी पहचान कार चालक मनोज कुमार निवासी गांव देंऊघाट, कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विनोद कुमार निवासी करसोग जिला मंडी तथा पीछे कार में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हरीश कुमार गांव आंजी सपरून बताया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हैराइन को लेकर आरोपियों से पूछताछ चल रही है।















