3 नवंबर को सोलन के इन हिस्सों में बिजली रहेगी बंद

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 नवंबर, 2019 को सोलन के रबौन में विद्युत लाइनों को बदले जाने के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 03 नवंबर को रबौन, देहूंघाट, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व फेज-2, माहूनाग मंदिर व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News