3 से 20 अक्तूबर तक ढालपुर चौक से कॉलेज गेट ट्रैफिक होगा डायवर्ट

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

2 अक्तूबर ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक कला केंद्र होते हुए मुख्य सड़क से ट्रैफिक को 3 अक्तूबर 2022 से डायवर्ट किया जाएगा। उक्त चौक से कॉलेज गेट तक ट्रैफिक को वाया क्षेत्रीय अस्पताल चलाया जाएगा। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। आदेश 20 अक्तूबर तक लागू रहेंगे।

इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से जिला दंडाधिकारी के ध्यान में मामला लाया गया था कि कला केंद्र होते हुए मुख्य सड़क पर लोगों की भारी आवाजाही के चलते ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाना कठिन है। इसके चलते ढालपुर चौक से क्षेत्रीय अस्पताल होते हुए ट्रैफिक को चलाया जाएगा। 

News Archives

Latest News