नाहन में धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

02अक्टूबर। शहर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव समिति की ओर से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम चार दिन चलेगा। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रदीप कल्याण ने बताया कि वाल्मीकि जयंती का शुभारंभ आठ अक्तूबर को सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर के साथ होगा। रक्तदान शिविर वाल्मीकि धर्मशाला में लगाया जाएगा। इसमें वाल्मीकि नगर के युवा बड़ी संख्या में रक्तदान करेंगे। नौ अक्तूबर को सुबह नौ बजे वाल्मीकि मंदिर पर ध्वजारोहण व हवन यज्ञ होगा, इसके बाद दोपहर दो बजे शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान झांकियों और गतका का भी प्रदर्शन होगा। इससे अगले दिन 10 अक्तूबर को दोपहर एक बजे भंडारा दिया जाएगा। जबकि 11 अक्तूबर को शाम सात बजे वाल्मीकि धर्मशाला में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें समुदाय से जुड़े श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। युवाओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।

News Archives

Latest News