DNN सोलन (बद्दी)
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र अक्काॅवली के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल बद्दी के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने दी।
उन्होंने कहा कि 03 जनवरी, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक गुरूमाजरा, हरियापूर, चुनड़ी, अक्काॅवली, मलकूमाजरा, किश्नपूरा, बंगला बेली, बेरीवाला, फौजी कालोनी, खरूनी, टाहलीवाला, मानपूरा, निचला थाना एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त मैसर्ज़ लिवगार्ड, डाॅ. रैडी, मैसर्ज़ माईक्रोटनर, मैसर्ज़ ग्लेनमार्क, मैसर्ज़ आई.टी.सी, मैसर्ज़ हिम टैक्नो फोरजे, मैसर्ज़ खुराना ओलिओ, मैसर्ज़ आॅक्सालिस लैब, मैसर्ज़ मैकलोड की भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।















