29 मई को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन

27 मई । हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई, 2021 को कण्डाघाट में विद्युत लाईनों के आवश्यक परीक्षण कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी।
रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 29 मई, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक कण्डाघाट के चायल, दोची, वाकनाघाट, छावशा, कून, दोलग, धाली अड्डा, मही, मैली डेड़घराट एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News